Skip to content

Daily News Breaks

Daily Cricket News Breaks

Menu
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
  • Sample Page
Menu

Nissan ने  Magnite RED Edition को किया लॉन्च,जानिए क्या है कीमत और फीचर्स

Posted on July 27, 2022

Nissan ने  Magnite RED Edition को किया लॉन्च,जानिए क्या है कीमत और फीचर्स

Nissan ने  Magnite RED Edition को किया लॉन्च, जानिए क्या है कीमत और फीचर्स, भारत में Nissan Magnite RED Edition को आज लॉन्च किया है। इसे मैग्नाईट की 1 लाख यूनिट्स की बुकिंग का आंकड़ा पार करने की खुशी में लाया गया है। इसके लिए प्री-बुकिंग पहले से ही शुरू है।

इस Magnite के रेड एडिशन में कई नए फीचर्स, एडवांस टेक्नोलॉजी के अलावा स्टाइलिंग अपडेट मिलते हैं। SUV का नया एडिशन कुल 3 वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इनमें Magnite MT XV, Magnite Turbo XV और Magnite Turbo CVT XV शामिल हैं।

Nissan Magnite RED Edition
Nissan Magnite RED Edition

Nissan Magnite RED Edition का डिजाइन:-

Magnite RED Edition को दो मोनोटोन कलर ऑप्शन-ऑनिक्स ब्लैक और स्टॉर्म वाईट के साथ पेश किया गया है। इसमें स्पेशल रेड एक्सेंट दिया गया है, को जो फ्रंट ग्रिल, फ्रंट बंपर क्लैडिंग, वील आर्च और बॉडी साइड क्लैडिंग को कवर करता है।

Nissan Magnite RED Edition

इसके साथ ही बोल्ड बॉडी ग्राफिक्स, टेल डोर गार्निश और रेड एडिशन-स्पेशल बैज इसे अलग लुक देते हैं। इसके अलावा SUV में R16 डायमंड-कट अलॉय वील, LED फॉग लैंप और LED डेटाइम रनिंग लैंप (DRL) पहले की तरह हैं।

Nissan Magnite RED Edition का केबिन और फीचर्स:-

Nissan Magnite रेड एडिशन में प्रीमियम रेड-थीम वाला डैशबोर्ड, डोर साइड आर्मरेस्ट और सेंटर कंसोल पर रेड कलर टच मिलता है। इसमें वायरलेस चार्जर, पीएम 2.5 एयर फिल्टर, एलईडी स्कफ प्लेट और एंबियंट मूड लाइटिंग सहित कई फीचर्स दिए गए हैं।

इसके दूसरे खास फीचर में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के लिए वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ 8.0 टचस्क्रीन, 7.0 फुल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और प्रोजेक्शन गाइड के साथ रियर-व्यू कैमरा शामिल हैं। इसके अलावा रेड एडिशन मैग्नाइट में पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, वीइकल डायनेमिक्स कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, ब्रेक असिस्ट और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Nissan Magnite RED Edition का इंजन:-

Magnite RED Edition 1.0-लीटर मैनुअल ट्रांसमिशन, 1.0-लीटर टर्बो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 1.0-लीटर टर्बो सीवीटी इंजन ऑप्शन के साथ आती है।

Nissan Magnite RED Edition की कीमत:-

Nissan Magnite RED Edition की शुरुआती कीमत 7.86 लाख रुपये है। इसकी वेरिएंट के अनुसार कीमतें नीचे बताई गई हैं। ध्यान रहे ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

Nissan Magnite MT XV रेड एडिशन –Rs. 7,86,500/-

Nissan Magnite Turbo XV रेड एडिशन- Rs.9,24,500/-

Nissan Magnite Turbo CVT XV रेड एडिशन – Rs.9,99,900/-

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Hello world!
  • टाटा ने एक और मील का पत्थर हासिल किया-1 लाख टाटा पंच रोल आउट, सबसे तेज 1 लाख बुकिंग करने वाली SUV बनी
  • Tata Nexon को खरीदने से पहले जाने लें ये खास फीचर और कीमत, जानिए कितनी कटेगी EMI
  • देखिये कोनसी SUV को खरीदने के लिए ग्राहक हुए क्रेजी, शोरूम में है हजारों की भीड़, देखें टॉप 10 लिस्ट
  • मात्र 1 लाख रुपये में खरीदें Tata Punch,जनिये इस स्पेशल ऑफर के बारे में 

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
  2. A WordPress Commenter on लड़कियों से Video Call बात करने वाला App कौन सा है?

Archives

  • August 2022
  • July 2022

Categories

  • Car News
  • Home
  • Maruti Suzuki
  • TATA
  • Uncategorized
©2023 Daily News Breaks | Design: Newspaperly WordPress Theme